Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -27-Mar-2023 सिंदूर का महत्व

शीर्षक-सिंदूर का महत्व

सिंदूर कहलाता हमारी संस्कृति,
जिसको लगाकर नारी सजती,
पति की उम्र करती लंबी,
नारी कहलाती अहिवाती।

सिंदूर की तुम्हें बात कहूं,
होता इसमें पारा धातु,
ऊर्जा नियंत्रण सदा होती,
नकारात्मक शक्ति दूर रहती।

कहते अपनी बात विज्ञान,
कितने लोगों का करता निदान,
सिर दर्द अनिद्रा न करें प्रभाव,
विवाहित स्त्री करें सिंदूर से लगाव।

धार्मिकता में छुपा राज,
रामायण काल की सुनो बात,
सीता माता  भरती रोज मांग,
पति को मिले अभय वरदान।

देख हनुमान जी की जगी जिज्ञासा,
माता क्यों लगाते सिंदूर  रोजाना,
सीता जी ने कथन सुनाया,
श्रीराम को मिलती है प्रसंता।

दांपत्य जीवन रहता अनुपम,
खुशहाल रहता जीवन हरदम,
पति-पत्नी का होता अटूट संबंध,
प्रेम की डोरी से बधा रहता बंधन।

विवाहित स्त्री का हो सिंदूरी माथ,
मां लक्ष्मी नारी सिर प्रथम स्थान,
महालक्ष्मी करती सदा विराज,
पौराणिक कथाओं का है सार।

सुहागन स्त्री के सौंदर्य में होती वृद्धि,
चेहरे पर ना आती झुर्री,
वैज्ञानिक की ये बात जानी,
सिंदूर सजाये रोज सुहागन स्त्री।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया

   16
7 Comments

Reena yadav

28-Mar-2023 07:45 AM

👍👍

Reply

अदिति झा

27-Mar-2023 11:31 PM

V nice 👍🏼

Reply